Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts
Showing posts with label Hindi Jokes. Show all posts

Wednesday, 25 January 2012

प्रेम रोग : लड़कियों को पटाने का साइड इफेक्ट

लड़का: चलते चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं, बैठे बैठे यू ही सो जाता हूं मैं, क्या यही प्यार है?
लड़की : नहीं भइया कमजोरी है, रिवाइटल खाया करो!

प्रेमी प्रेमिका जोक्स

प्रेमी: डार्लिंग आज बरसात का दिन है! कोई ऐसी रोमांटिक बात करो कि मेरे दोनों पैर ज़मीन पर न लगें!
प्रेमिका बड़े प्यार से: तो आप फांसी क्यों नहीं लगा लेते!

आजकल के बच्चे

दादा अपने पोते से: छुप जाओ, आज तुम स्कूल से भाग कर आये हो, और तुम्हारे टीचर यहीं आ रहे हैं!
पोता: आप छुप जाइए, मैंने उन्हें बताया था कि आप मर गए हैं!

मजेदार चटपटे हिंदी चुटकुले

फकीर: एक रुपया दे दो, बाबा!
आदमी : शर्म नहीं आती, इतने हट्टे-कट्टे खूबसूरत नौजवान हो कर, भीख मांगते हो!
फकीर : अच्छा, फिर अपनी बहन का रिश्ता दे दो

एक टेक्निकल शायरी : हास्य ऑडियो

ऑरकुट और फेसबुक की मेहरबानी से हमारे बकवास शायर को काफी कुछ लिखने को मिलता है. ऑरकुट ने ना जानें कितने आशिक बनाए पर जब से फेसबुक आया तब से ऑरकुट का जग सुना-सुना हो गया है. दुनिया में सबसे बड़ा पलायन भी हमें ऑरकुट से फेसबुक पर ही देखने को मिला है. अब इस फेसबुक के बारे में और क्या कहना. चलिए एक टेक्निकल शायरी से समझते हैं इस फेसबुक और ऑरकुट की कथा.

बीती हुई जिन्दगी की कुछ इतनी सी कहानी है,
कुछ खुद बर्बाद हुए कुछ फेसबुक और ऑरकुट की मेहरबानी है.
संता: तुम शादी-शुदा हो?
पठान: हां, हमारा औरत से शादी हुआ है.
संता: अबे बेवकूफ, तो क्या कभी मर्द से भी शादी होती है.
पठान: हां, हमारा बहन की हुई है.

आजकल के बच्चे

पिता: बेटा मेरे लिए एक ग्लास पानी लाना.
बेटा: नहीं, लाऊंगा.
दूसरा बेटा: रहने दो पापा, यह तो बदतमीज है. आप अपने लिए खुद ही पानी ले आओ और मेरे लिए भी एक ग्लास लेते आना.

पत्नी बनाने की वजह

भगवान हरेक के घर जाकर उसे प्रेम नहीं दे सकता, इसलिए उसने मां बनाई…
और उसी तरह हरेक के घर जाके भगवान सजा नहीं दे सकता इसलिए उन्होंने पत्नी बनाई.

लड़कियों को देख इन्हें भी आता है हार्ट अटैक

दो कॉकरोच अस्पताल में भर्ती थे और आपस में बात कर रहे थे.
पहला: किसने मारा? मॉरटिन ने या…
दूसरा: अरे नहीं रे.. वो एक लड़की ने देख लिया और इतना जोर से चिल्लाई कि हार्ट अटैक आ गया.

मॉडर्न आशिकी का भूत

लड़काः सूरज हुआ मद्धम,चांद जलने लगा. आसमां ये हाय, क्यूं पिघलने लगा. मैं ठहरा रहा ज़मीं चलने लगी. धड़का ये दिल सांस थमने लगी. क्या ये मेरा पहला पहला प्यार है?
लड़कीः अबे बेवकूफ़. ये प्यार नहीं भूकंप है…. भाग ले.

केबीसी पार्ट 2

नर्स: बधाई हो,आपको जुड़वा बेटे हुए हैं.
संता: ये तो होना ही था.
नर्स: क्यों?
संता: जब देखो केबीसी पार्ट 2 देखती रहती थी, मिल गया न उम्मीद से दुगना

काश की यह जादू सच में होता!

एक बडा़ सा कुत्ता एक छोटे से बच्चे के मुंह और हाथ को चाटने लगा. उससे एक साल बडा़ भाई मारे डर के चीखने लगा.
मां ने अंदर से पूछा: कुत्ते ने काटा तो नहीं?
बेटाः नहीं अभी तो चख रहा है.

मॉडर्न आशिकी का भूत

एक दिन संता अपने बेटे के साथ नजदीकी शहर में शॉपिंग मॉल देखने गया.
यूं तो वहां की हर चीज देखकर वे चकित थे परन्तु एक जगह एक खुलने और बन्द होने वाली दीवार (लिफ्ट) देखकर वे विशेष रूप से प्रभावित हुये उन्होंने ऐसी दीवार पहले कभी नहीं देखी थी.
जब संता और उसका बेटा आंखे फाड़ फाड़ कर उस दीवार को देख रहे थे उसी समय एक बूढ़ी औरत उस दीवार के पास पहुंची और वहां पर लगा एक बटन दबाया.
बटन दबाते ही दीवार खुल गई और बूढ़ी औरत उसके अन्दर चली गई दीवार फिर बन्द हो गई.
थोड़ी देर बाद दीवार अपने आप खुली और उसमें से एक पच्चीस साल की खूबसूरत लड़की बाहर निकली.
संता यह सब देखकर लगभग चिल्लाते हुये बेटे से बोला बेटा, जल्दी घर जा और अपनी मां को लेकर आ.

आँचल पर निगाहें

प्रेमी प्रेमिका के आँचल पर निगाहें डालकर बोला- डार्लिंग, एक बात बताओ औरतें हमेशा किसी भी मर्द को देखकर ही आँचल क्यों संभालती हैं, वर्ना उन्हें ध्यान नहीं होता.
प्रेमिका (तपाक से फूट पड़ी) – लुटेरे को देखकर ही दौलत की हिफाजत का ध्यान आ जाता है.

बोलने में बीबियों का जवाब नहीं

रमन- मेरी बीवी बोलने में इतनी कुशल है कि किसी भी टॉपिक पर वह घंटों बोल सकती है.
रमेश- मेरी तो और भी कुशल है, बिना टॉपिक के घंटों बोल सकती है.

पुलिस से सेवा

मिनी- मम्मी ने कहा था कि कोई परेशानी हो तो पुलिस से कहना.
सिपाही- हाँ, कहो?
मिनी- पहले तो मेरे जूते के फीते बाँध दो, फिर मेरी नाक पोंछ दो.

हंसी की फुहार

बॉस ग़ुस्से में: तुमने कभी उल्लू देखा है?
कर्मचारी (सर झुकाते हुए): नहीं सर .
बॉस: नीचे क्या देख रहे हो ? मेरी तरफ देख.

लड़की पटाने और उससे पिटने के तरीके

एक बस में एक लड़का साथ खड़ी लड़की पर जानबूझकर गिरने लगा तो:
लड़की: क्या करते हो?
लड़का: जी सरकारी नौकरी.
लड़की: लड़कियां छेड़ना सरकारी नौकरी है?
लड़का: नहीं यह तो मैं ओवर टाइम कर रहा हूं.

लड़की पटाने का क्लासिक फंडा

अध्यापक : बेटा! अगर तुम्हारे पास 15 सेब हो जिसमें से 6 तुम शांति को दे दो, 4 प्रीति को दे दो और 5 पूजा को दे दो, तो तुम्हें क्या मिलेगा?
चिंटू : तीन नई गर्लफ्रेंड, मास्टर साहब .

प्यार

प्रेमी (प्रेमिका से)- क्या तुम जानती हो, संगीत में इतनी शक्ति है कि उससे पानी भी गरम हो सकता है.
प्रेमिका- हां हां क्यों नहीं! तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है, तो फिर पानी क्यों नहीं?